फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं बिसौली। अंबाला रोड स्थित मलिकपुर मोड़ के पास एक ढाबे के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अंजलि और विपिन घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों घायलों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात को सामान्य कराया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मलिकपुर मोड़ पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर सड़क सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है। रिपोर्ट गुड़िया रानी 15 10 44 115
