EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अंबला रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत एक घायल; मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस
Link
  • 151082090 - SHIV OM 54 65
    26 Jul 2026 17:20 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। बिसौली। अंबाला रोड स्थित मलिकपुर मोड़ के पास एक ढाबे के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अंजलि और विपिन घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों घायलों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात को सामान्य कराया।स्थानीय लोगों का कहना है कि मलिकपुर मोड़ पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर सड़क सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है। देखे बदायूं से शिव ओम की रिपोट  151082090

20260726171933214748857.mp4



Subscriber

188807

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक