EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

साइबर अपराधों पर होगी निगरानी: चरगांवा में 5.69 करोड़ से बना अत्याधुनिक साइबर थाना, CM योगी करेंगे लोकार्पण
  • 151188511 - FULMATI 43 65
    26 Jul 2026 17:00 PM



 

 साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने के उद्देश्य से गोरखपुर को एक बड़ी सौगात मिली है। चरगांवा विकासखंड परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला साइबर थाना भवन बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण कर सकते हैं।

 

इसके बाद पुलिस लाइंस में संचालित अस्थायी साइबर थाना नए भवन में स्थानांतरित हो जाएगा। राजकीय निर्माण निगम ने करीब 850 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में इस भवन का निर्माण 5.69 करोड़ रुपये की लागत से कराया है। ग्राउंड प्लस वन संरचना वाले इस भवन में साइबर अपराधों की जांच और निगरानी के लिए आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं।
 भवन में लोकल एरिया नेटवर्क, डीजी सेट, इलेक्ट्रॉनिक पीएबीएक्स और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए चारों ओर चहारदीवारी और आठ चार पहिया तथा दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा भी बनाई गई है।
25 पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती
साइबर अपराधों की जांच को और प्रभावी बनाने के लिए नए साइबर थाने में 25 प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनमें पांच निरीक्षक और पांच उपनिरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल होंगे। अधिकारियों का कहना है कि बेहतर संसाधनों और व्यवस्थित भवन से साइबर अपराधों की जांच में तेजी आएगी और पीड़ितों को राहत मिलेगी।

चार जिलों के साइबर अपराधों पर होगी निगरानी
वर्तमान में साइबर थाना गोरखपुर पुलिस लाइन में महिला थाने के सामने बने अस्थायी भवन से संचालित हो रहा है। नए भवन के शुरू होने के बाद यहां से गोरखपुर के अलावा देवरिया, महाराजगंज और कुशीनगर जिले के साइबर अपराधों पर भी निगरानी की जाएगी।

ऑनलाइन ठगी, बैंक फ्रॉड, एटीएम पिन से जुड़ी धोखाधड़ी और सोशल मीडिया अपराधों की शिकायतें एवं एफआईआर भी यहीं दर्ज की जाएंगी। एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल के अनुसार, साइबर थाना भवन पूरी तरह तैयार है। जल्द ही उद्घाटन के बाद यह आम लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध होगा। इससे साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई को और मजबूती मिलेगी रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188807

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक