EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जेल में बंद प्रेमी से शादी की जिद, थाने में फिनायल पीकर बेहोश हुई युवती-थाने में हड़कंप
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    26 Jul 2026 15:50 PM



 

चौरीचौरा थाने में प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने वाली युवती शनिवार को उसी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। थाना परिसर में शादी की जिद करते हुए उसने फिनायल पी लिया। घटना से थाने में हड़कंप मच गया।


अचेत हुई युवती को पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे चौरीचौरा थाने पहुंची।
उसने पुलिसकर्मियों से जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग की। पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। कुछ देर बाद उसने अपने बैग में रखा फिनायल पी लिया। देखते ही देखते वह अचेत होकर गिर पड़ी।

शोर सुनकर महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं और जीप से उसे तत्काल चौरीचौरा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर युवती के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

एक दिन पहले जेल भेजा गया था प्रेमी
पुलिस के अनुसार, युवती ने 23 जुलाई को चौरीचौरा निवासी धनंजय निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि युवक ने तीन वर्षों तक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने अलग समुदाय का हवाला देकर शादी से इन्कार कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 24 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

युवती उसी युवक से शादी कराने की मांग लेकर थाने आई थी जिसके खिलाफ उसने पहले प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा जा चुका है। युवती के फिनायल पीने के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है: ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188807

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक