- जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में भिंड में गरजा छात्र समर्थन आंदोलन
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भिंड में सोशल एक्टिविस्टों का प्रदर्शन
- इंजी. वीरू धनोलिया बोले— छात्रों की आवाज नहीं दबा सकती सरकार
मध्य प्रदेश भिंड जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भिंड जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सोशल एक्टिविस्ट इंजी. वीरू धनोलिया ने छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
भिंड जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट इंजी. वीरू धनोलिया ने कहा कि छात्र और युवा अपने अधिकारों तथा बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
प्रदर्शन के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की गई। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई गई। देखे कुंवर सिंह की रिपोट
20260726104812523141115.mp4
20260726105258384171631.mp4
