EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पिछोर: एक माह का अल्टीमेटम देकर दिनेश सगर ने समाप्त की भूख हड़ताल, मांगें पूरी न होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी
Link
  • 151173825 - RAJU JATAV 54 65
    26 Jul 2026 08:40 AM



  • पिछोर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर युवा संगठन का आंदोलन, एक माह की चेतावनी देकर भूख हड़ताल समाप्त
  • जर्जर स्कूल भवनों और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • कार्रवाई नहीं हुई तो फिर होगा आंदोलन, युवा संगठन ने प्रशासन को दी चेतावनी
  • शिक्षा सुधार की मांग पर पिछोर में गरजा युवा संगठन, एक महीने का दिया अल्टीमेटम
  • भूख हड़ताल समाप्त कर युवा संगठन ने प्रशासन को चेताया, शिक्षा व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग

 

 

पिछोर नगर में शिक्षा संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे युवा संगठन के पदाधिकारी दिनेश सगर ने प्रशासन को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। इस दौरान युवा संगठन के प्रतिनिधियों ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर पिछोर विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की।

ज्ञापन में मांग की गई कि पिछोर विधानसभा के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की जर्जर भवनों की मरम्मत कराई जाए, विद्यालयों में पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचकर नियमित रूप से शिक्षण कार्य करें।

युवा संगठन का कहना है कि यदि एक माह के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे दोबारा आंदोलन और भूख हड़ताल शुरू करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस बीच संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद पिछोर नगर में हर्षोल्लास के साथ डीजे पर नृत्य करते हुए रैली भी निकाली और इसे अपनी मांगों की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

देखे राजू जाटव की रिपोट 

 

 

20260726083115567846503.mp4

2026072608312155833767.mp4

20260726083826153614485.mp4



Subscriber

188806

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक