- NEET पेपर लीक के विरोध में उज्जैन में गरजा छात्र न्याय मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- शिक्षा माफिया के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और पारदर्शी परीक्षा की मांग
- उज्जैन में छात्रों का धरना, पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में उठी आवाज
- 'युवाओं का भविष्य दांव पर'— NEET पेपर लीक पर सड़कों पर उतरे छात्र, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
- टॉवर चौक से उठा शिक्षा न्याय का स्वर, छात्र संगठनों ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग
मध्य प्रदेश के उज्जैन से जहाँ
NEET पेपर लीक, शिक्षा माफिया और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में उज्जैन में छात्रों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। छात्र न्याय मार्च के जरिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
उज्जैन के टॉवर चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर छात्रों और सामाजिक संगठनों ने धरना दिया। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील अस्तेय ने कहा कि पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर है और शिक्षा माफिया पर कठोर कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की। बाद में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की गई।
"उज्जैन में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और NEET पेपर लीक के विरोध में छात्र न्याय मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा माफिया पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग
देखिए उज्जैन से कमल चौहान की खास रिपोर्ट।


20260725203740155558450.mp4
20260725203859145258488.mp4
20260725204428867735536.mp4
20260725204737467407436.mp4
20260725204816274345782.mp4
2026072520522979645734.mp4