EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जे.जे. इन्फोटेक के 26वें स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों का सम्मान, सदर विधायक बोले– कंप्यूटर शिक्षा ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    25 Jul 2026 19:19 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जे.जे. इन्फोटेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को भव्य प्रमाणपत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न कंप्यूटर पाठ्यक्रमों में सफल विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि आज का दौर तकनीक और डिजिटल ज्ञान का है। ऐसे समय में कंप्यूटर शिक्षा युवाओं के लिए सफलता की नई राह खोल रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार, स्वरोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य हो गया है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे तकनीकी शिक्षा के साथ अपने कौशल का निरंतर विकास करें। संस्थान के निदेशक उदय भानु सिंह ने कहा कि 26 वर्षों से संस्थान हजारों युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए नए शैक्षणिक सत्र से टंकक एवं टंकण (हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग) कोर्स भी शुरू किया जा रहा है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा। समारोह के अंत में डॉ. बृज भानु सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी अश्विनी कुमार केसरवानी, शिक्षक अंसार अहमद, रोमी पाण्डेय, ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188806

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक