EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उड़ैयाडीह के लाल डॉ. संदीप मौर्य का अंतरराष्ट्रीय सम्मान, 'महा एक्युपंचर रत्न-2026' से हुए सम्मानित
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    25 Jul 2026 19:14 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी पट्टी (प्रतापगढ़)। प्रतापगढ़ जिले के पट्टी क्षेत्र स्थित उड़ैयाडीह गांव के युवा चिकित्सक डॉ. संदीप मौर्य ने अपनी प्रतिभा और चिकित्सा सेवा से जिले का गौरव बढ़ाया है। आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) द्वारा उन्हें अक्युपंक्चर चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, प्रभावी उपचार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सेवाओं के लिए "महा एक्युपंचर रत्न अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार-2026" से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान औरंगाबाद के यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह में आयोजित भव्य समारोह में एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. सतीश कराले, वाइस चेयरमैन नितिन राजे पाटिल तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में देश-विदेश से आए चिकित्सा विशेषज्ञों की उपस्थिति में डॉ. मौर्य की उपलब्धियों की सराहना की गई। डॉ. संदीप मौर्य एम.एससी. (फिजिक्स) सहित संबंधित विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर अक्युपंक्चर चिकित्सा के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर चुके हैं। वर्षों से वे अपने सफल उपचार और मरीजों की सेवा के माध्यम से लोगों का विश्वास जीत रहे हैं। उनकी इसी प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. मौर्य की इस उपलब्धि पर साहित्यकार डॉ. दयाराम मौर्य 'रत्न', समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, अम्मा साहेब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनंद मोहन ओझा, विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य, समाजसेवी पंकज मौर्य सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने कहा कि डॉ. संदीप मौर्य ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर प्रतापगढ़ और उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188806

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक