EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हरदोई मेडिकल कॉलेज के बाहर पति-पत्नी में विवाद, बेटे को वापस पाने के लिए पत्नी ने लगाई गुहार
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 54 65
    25 Jul 2026 19:39 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई। शहर के मेडिकल कॉलेज के बाहर शनिवार दोपहर पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद सड़क पर आ गया। इस दौरान पत्नी अपने पति से बड़े बेटे को वापस देने की हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, कछौना कोतवाली क्षेत्र के लोनहारा गांव निवासी विमला की बेटी निशा की शादी करीब 12 वर्ष पहले बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बिजगवां निवासी पुनीत से हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं—अंश (10 वर्ष) और कृष्णा (7 वर्ष)। परिवार के अनुसार, पिछले एक वर्ष से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और बीते तीन महीनों से निशा अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। इस दौरान पति पर मारपीट के आरोप भी लगाए गए हैं।
परिजनों का कहना है कि करीब एक महीने पहले पुनीत बड़े बेटे अंश को अपने साथ ले गया था। वर्तमान में अंश अपने दादा-दादी के पास रह रहा है। बेटे को वापस दिलाने की मांग को लेकर निशा ने तीन दिन पहले महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद शनिवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया था।
बताया जाता है कि थाने के बाहर शुरू हुई कहासुनी मेडिकल कॉलेज चौकी क्षेत्र तक पहुंच गई। सड़क पर निशा अपने पति से बेटे को सौंपने की अपील करती रही, जबकि पुनीत ने बच्चे को देने से इनकार कर दिया और पत्नी के चरित्र पर आरोप लगाए।
मौके पर मौजूद पुलिस और निशा की मां ने दोनों पक्षों को शांत कराया तथा मेडिकल कॉलेज चौकी ले जाया गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला पूरी तरह पारिवारिक विवाद का था, जिसे दोनों पक्षों की सहमति से शांत करा दिया गया। फिलहाल आगे की आवश्यक कार्रवाई संबंधित शिकायत के आधार पर की जाएगी। रिपोर्ट - चन्दन यादव 151137475

 



Subscriber

188807

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक