EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कासगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चोरी के मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और रूपये 40,000 नकदी बरामद
  • 151110069 - SANJAY SINGH 65 76
    25 Jul 2026 18:05 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l क्षेत्र में अपराध और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कासगंज कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से सोने के कीमती आभूषण और 40 हजार रुपये की नकद राशि बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विकास यादव पुत्र सतेन्द्र सिंह, निवासी किलौनी रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज के मकान में 15 जून 2026 की रात्रि को अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने घर में रखे जेवरात और नकदी पार कर दिए थे। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना कासगंज में मु०अ०सं० 345/2026 (धारा 305 बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ पी सिंह ने सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र और उनकी टीम द्वारा लगातार की जा रही पतारसी व सुरागरसी के दौरान 25 जुलाई 2026 को कल्यानपुर बाईपास से कल्यानपुर की ओर जाने वाले रास्ते से चारों आरोपियों को दबोच लिया गया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अवनीश पुत्र अनूप सिंह निवासी ग्राम बहेडिया, दीपू पुत्र यादराम उर्फ पप्पू निवासी ग्राम बहेडिया, शेर सिंह पुत्र अनिल बाबू निवासी ग्राम किलौनी रफातपुर और सत्यवीर पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम किलौनी रफातपुर शामिल हैं।पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से सोने की 4 चूड़ियां, 1 गले का हार, 1 जोड़ी कानों के झाले, 1 चैन, 4 अंगूठियां और रूपये 40,000 की नकद राशि बरामद की है।
आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। कासगंज पुलिस की इस तत्परता और त्वरित कार्रवाई से स्थानीय जनता में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188806

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक