सपा नेताओं का आरोप: लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन, आशुतोष पांडेय फिर हाउस अरेस्ट
सपा कार्यालय जाने से रोके गए आशुतोष पांडेय, चौथे दिन भी हाउस अरेस्ट का दावा
यूपी प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय को लगातार चौथे दिन भी हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा किया गया। सपा नेताओं का आरोप है कि उन्हें पार्टी कार्यालय में आयोजित वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने से भी रोक दिया गया। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार पर राजनीतिक विरोध की आवाज दबाने का आरोप लगाया। वहीं, इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल की रिपोर्ट

2026072517462321156654.mp4
20260725174627071526536.mp4
20260725174646826426011.mp4