EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आत्मघाती कदम: पत्नी की शिकायत पर पति को बुलाया था थाने, बाहर निकलते ही खाया कीटनाशक- एम्स में भर्ती
  • 151188511 - FULMATI 54 66
    25 Jul 2026 15:58 PM



खोराबार थाना क्षेत्र के डुमरी टोला बखरिया निवासी रामप्रवेश निषाद (38) की पत्नी ने अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी को थाने बुलाया था। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन रही थी।

पत्नी की शिकायत के बाद थाने पहुंचे एक युवक ने बाहर निकलकर सूबा बाजार चौराहे पर कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस और परिजन उसे आनन-फानन में खोराबार स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे एम्स रेफर कर दिया। युवक का इलाज एम्स में चल रहा है। घटना शुक्रवार दोपहर की है।

 

खोराबार थाना क्षेत्र के डुमरी टोला बखरिया निवासी रामप्रवेश निषाद (38) की पत्नी ने अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी को थाने बुलाया था। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन रही थी।
 इसी दौरान आरोप है कि रामप्रवेश बहाना बनाकर थाने से बाहर निकल गया और कुछ दूरी पर स्थित सूबा बाजार चौराहे पर पहुंच गया। वहां उसने कीटनाशक खरीदकर खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एम्स रेफर कर दिया।
 थाना प्रभारी खोराबार सुधांशु कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला था। पुलिस दोनों को थाने बुलाकर मामले की सुनवाई कर रही थी। पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान वह बहाना बनाकर थाने से बाहर निकल गया और कीटनाशक खा लिया। उन्होंने बताया कि युवक एम्स में भर्ती है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रिपोर्ट फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188806

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक