रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा टला
पहले भी गिर चुका है प्लास्टर, फिर भी नहीं चेता प्रशासन; मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल
भिंड। जिले के रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय प्लास्टर मरीज पर नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि प्लास्टर कुछ इंच इधर-उधर गिरता तो मरीज गंभीर रूप से घायल हो सकता था।
बताया जा रहा है कि रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी रात के समय छत का प्लास्टर गिर चुका है। लगातार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद भवन की मरम्मत या सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भिंड जिला चिकित्सालय में भी छत का प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई थी। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल भवनों की स्थिति सुधारने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों में चिंता बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों की भवन सुरक्षा की तत्काल जांच कराई जाए और जर्जर हिस्सों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके देखे विमलेश की रिपोट

2026072511210673951087.mp4