EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शहजादी गांव में 5वां कास्को इंटर क्रिकेट कप आज से शुरू, खेल प्रेमियों में भारी उत्साह
Link
  • 151171404 - DHARM SINGH 54 66
    25 Jul 2026 10:32 AM



पंजाब के  फ़िरोज़पुर से जहाँ गांव शहजादी (जिला फ़िरोज़पुर) में बाबा दीप सिंह जी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा सभी नगर निवासियों और एन.आर.आई. (NRI) भाइयों के विशेष सहयोग से '5वां कास्को इंटर क्रिकेट कप' आज से बहुत ही उत्साह और खेल भावना के साथ शुरू हो गया है। यह खेल टूर्नामेंट 25, 26 और 27 जुलाई 2026 तक लगातार तीन दिन चलेगा, जिसमें विभिन्न गांवों की प्रसिद्ध क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं।क्लब प्रबंधन के अनुसार, प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार और ट्रॉफियां निर्धारित की गई हैं। प्रथम पुरस्कार 15,000, द्वितीय 11,000, तृतीय 4,100 तथा चतुर्थ पुरस्कार 3,100 के साथ आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

यह टूर्नामेंट स्वर्गीय लवजीत भुल्लर और स्वर्गीय अमनप्रीत भुल्लर की मीठी याद को समर्पित किया गया है। इस खेल मेले को सफल बनाने में जगमीत सिंह सरपंच, गुरप्रीत सिद्धू, राणा भुल्लर, बाबला संधू (कनाडा), सोनू, अंग्रेज सिंह, हैप्पी मथारू, गोपी, निशान भुल्लर, गुरमन भुल्लर, रविंदर भुल्लर सहित 'ओल्ड टीम शहजादी' और 'अंडर क्रिकेट टीम शहजादी' के सभी सदस्यों द्वारा बड़ा योगदान दिया जा रहा है। आज पहले दिन के मैचों के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रबंधकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मैच देखने और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की है। देखे धरम सिंह की रिपोट 

20260725102921127660430.mp4



Subscriber

188806

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक