EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जमानत पर आपत्ति लगाने गई महिला को जान से मारने, नंगा घुमाने की धमकी, एसपी को सौंपी शिकायत
Link
  • 151127612 - KAMAL CHOUHAN 54 65
    25 Jul 2026 10:01 AM



उज्जैन न्यायालय परिसर में धमकी का सनसनीखेज मामला

जमानत पर आपत्ति लगाने गई महिला को जान से मारने, नंगा घुमाने की धमकी, एसपी को सौंपी शिकायत।


मध्य प्रदेश के  उज्जैन में न्यायालय परिसर के अंदर ही एक पीड़ित महिला को धमकाने और अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। पंड्याखेड़ी, मक्सी रोड निवासी रेखा तोमर ने आज पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में आरोप है कि 24 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपी कान्हा दरबार और उसके पिता बल्लू दरबार समेत 30-35 लोगों ने उन्हें और उनके देवर को रोका और जान से मारने, नंगा घुमाने तथा मकान तोड़ने की धमकी दी।

रेखा तोमर ने बताया कि वह आरोपी कान्हा दरबार की जमानत पर आपत्ति लगाने गई थीं। इस मामले में कान्हा पर उनके पति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का केस पहले से न्यायालय में चल रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनसे अश्लील बातें कीं और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले 17 जुलाई को भी उन्होंने एसपी को शिकायत दी थी, जिसमें आरोपियों पर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और मंगलसूत्र तोड़ने का आरोप था।
रेखा ने एसपी को दी शिकायत में स्पष्ट लिखा है कि यदि उनके या उनके परिवार के साथ कोई घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी बल्लू दरबार और उनके बेटे कान्हा दरबार की होगी। पंवासा थाने में पहले भी प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने नई शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले पर थाना पंवासा पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। देखे मध्य प्रदेश से कमल चौहान की खास रिपोर्ट

बाइट: रेखा तोमर, शिकायतकर्ता
देखे उज्जैन से कमल चौहान की खास रिपोर्ट

20260725095545238611061.mp4

20260725095615890741823.mp4

20260725095656481147483.mp4

20260725095753675480028.mp4

20260725095822363745243.mp4

20260725095836552421363.mp4

20260725095853249678308.mp4

20260725095906246226035.mp4

20260725095922652103747.mp4

20260725095946755212635.mp4

20260725100006434426588.mp4



Subscriber

188806

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक