टेकारी को मिली नई सीडीपीओ, बिंदु कुमारी का स्वागत, माला को दी भावभीनी विदाई
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं में उत्साह, नई सीडीपीओ ने ईमानदारी और कर्मठता से काम करने का दिया भरोसा
गया (बिहार), टेकारी। टेकारी सीडीपीओ कार्यालय में नई बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) बिंदु कुमारी के पदभार ग्रहण करने पर उनका अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। वहीं, लगभग तीन वर्षों तक सेवाएं देने वाली पूर्व सीडीपीओ श्रीमती माला को भावभीनी विदाई दी गई।
नई सीडीपीओ के आगमन से आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने उनसे बेहतर कार्यशैली और विभाग के विकास की उम्मीद जताई।
स्वागत समारोह में इंदल जी, रविंद्र शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा एवं महात्मा जी सहित अन्य लोगों ने बिंदु कुमारी का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मीडिया से पहली बातचीत में सीडीपीओ बिंदु कुमारी ने कहा,
"मैं पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्मठता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करूंगी। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी।"
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीडीपीओ श्रीमती माला के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके योगदान की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट


20260725080813956674488.mp4