टेकारी में नए अंचल अधिकारी संजीव कुमार की कार्यशैली की हो रही सराहना
असहायों को प्राथमिकता, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और भूमिहीनों को जमीन दिलाने पर जोर
गया (बिहार), टेकारी। बिहार सरकार द्वारा हाल ही में बड़े पैमाने पर अंचल अधिकारियों के तबादले के बाद टेकारी में नए अंचल अधिकारी संजीव कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। उनके आने के बाद आम जनता में प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ता दिखाई दे रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अंचल अधिकारी संजीव कुमार कार्यालय आने वाले असहाय, बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हैं और उनके आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में संजीव कुमार ने कहा, "हम जनता की सेवा के लिए नौकरी में आए हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि कार्यालय से कोई भी व्यक्ति निराश होकर वापस न लौटे।"
उन्होंने बताया कि सरकार भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। साथ ही सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है और अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट

2026072507503253282405.mp4
20260725075144120641483.mp4