रामपुर, 24 जुलाई 2026। हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा परम पूज्य गुरु श्री पार्थसारथी राजगोपालाचारी (चरिजी) के 99वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में "हार्टफुलनेस सेंटर, श्री राम चंद्र मिशन, रिवर साइड इन होटल के सामने, रामपुर केंद्र पर आयोजित आध्यात्मिक एवं ध्यान कार्यक्रम में मैत्री वेलफेयर सोसाइटी के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल ने स्नेहिल निमंत्रण पर गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक श्री मान देवेंद्र सैनी जी, अध्यक्ष श्री मान एडवोकेट संजीव यादव जी एवं कोषाध्यक्ष श्री मान निशांत गुप्ता जी शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से संरक्षक महोदय के नेतृत्व में मैत्री वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सामाजिक कार्ययोजना, जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं सक्रिय कार्यभूमिका का प्रभावी वीडियो क्लिप के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की।
इस अवसर पर संरक्षक श्री देवेंद्र सैनी जी एवं अध्यक्ष एडवोकेट संजीव यादव जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ध्यान (मेडिटेशन), आध्यात्मिक विकास एवं सकारात्मक जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने सभी युवा साथियों से नियमित ध्यान का अभ्यास कर आत्मिक उन्नति, मानसिक संतुलन एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण भी किया गया।
अंत में हार्टफुलनेस रामपुर केंद्र एवं मैत्री वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रतीक चिन्ह के आदान प्रदान कर एक दूसरे का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागरूकता के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। साथ ही साथ मैत्री वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने गिफ्ट देकर हार्टफुलनेस संस्थान का धन्यवाद व्यक्त किया। रिपोट - मुजम्मिल खान 151171378
