EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

छात्र आंदोलन को लेकर तीसरे दिन भी सपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 1
    24 Jul 2026 19:52 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। छात्र आंदोलन को लेकर जिले में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय को शुक्रवार को एक बार फिर उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बनाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को घरों से बाहर निकलने तक से रोका जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक के मुद्दे और छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए सरकार पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन सरकार आंदोलन की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। आशुतोष पांडेय ने कहा कि नेताओं को घरों में नजरबंद किया जा सकता है, लेकिन छात्रों और समाजवादी पार्टी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पार्टी छात्रों के हितों और उनके अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी। हालांकि, इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

New layer...



Subscriber

188805

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना