फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को अमांपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन से पहले सपा के कई नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने सपा नगर अध्यक्ष शकील अहमद, जिला उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, अवधेश सोलंकी सहित अन्य नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया गया। आवास के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। नगर अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को अमांपुर में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया जाना था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया। इसके बाद सपा नगर अध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार सहावर संदीप चौधरी को के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना, कस्बा इंचार्ज राकेश यादव, एसआई जगदीश सिंह, एसआई लक्ष्मण सिंह, एसआई परमेश्वर सिंह, एसआई मनोज यादव, एसआई कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल उदयवीर सिंह, संजीव कुमार, विजय कुमार, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
