EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

छात्रों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • 151082090 - SHIV OM 54 65
    24 Jul 2026 19:35 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी 
बदायूं। छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी दातागंज को सौंपा।
जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि देशभर में छात्रों से जुड़े कई मुद्दों को लेकर व्यापक असंतोष व्याप्त है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि छात्रों की समस्याओं के समाधान के बजाय उन पर बल प्रयोग किए जाने से जनमानस में चिंता बढ़ी है। कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की।
ज्ञापन में मांग की गई कि यदि जांच में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय होती है तो उनके खिलाफ संवैधानिक एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही छात्रों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए और भविष्य में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन के दौरान छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए।
इस दौरान जिला अध्यक्ष अजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय, जिला सचिव गिरिराज यादव एवं जिला महासचिव सत्यम यादव सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Subscriber

188805

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना