EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    24 Jul 2026 19:10 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जनपद के नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय जोगापुर (नवीन) सदर में छात्र-छात्राओं के बीच निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में योजना के लाभार्थियों के बच्चों सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी लेखन एवं चित्रकला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति अपनी समझ, जागरूकता और उत्साह को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों में योजना के उद्देश्यों एवं जनकल्याणकारी स्वरूप की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को डिप्टी कलेक्टर/परियोजना अधिकारी डूडा सीमा भारती ने प्रमाण-पत्र व मेडल वितरित कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता, जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक वंदना, शहर मिशन प्रबन्धक डूडा आनन्द प्रकाश मौर्य, म्यूनिसिपल इंजीनियर डूडा अविनाश मौर्य, डूडा विभाग के कर्मचारी मनोज यादव, जितेन्द्र यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188805

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना