- बलिया में पूर्व प्रधान की निर्मम हत्या, ट्यूबवेल पर मिला खून से लथपथ शव
- धारदार हथियार से बुज़ुर्ग पूर्व प्रधान की हत्या, गांव में फैली सनसनी
- 70 वर्षीय पूर्व प्रधान को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी
- सहतवार में हत्या से हड़कंप, पूर्व प्रधान की हत्या के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
- बलिया में पूर्व प्रधान हत्याकांड, अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज
बलिया में बुज़ुर्ग पूर्व प्रधान की बदमाशों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दिया है, पूरा मामला सहतवार थाना क्षेत्र के उदहा गांव की है।शुक्रवार की सुबह एक सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घर से कुछ ही दूरी पर ट्यूबवेल पर सो रहे 70 वर्षीय रामव्यास वर्मा की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। सुबह जब लोग मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर अफरा-तफरी मच गई।डायल-112 के माध्यम से सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया ईंट से हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि होती है।
परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।क्षेत्राधिकारी बांसडीह जय शंकर मिश्र ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कई बिंदुओं पर पुलिस काम कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
बांसडीह क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र ने क्या कुछ कहा देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोट
20260724150630176135427.mp4
20260724150650874886331.mp4
20260724150658997500565.mp4
20260724150713176430414.mp4
20260724150722989435711.mp4
