-
- दलसिंहसराय NH-28 पर दर्दनाक हादसा, हाइवा और ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटे को कुचला
- गंगा नहाने निकले बेटे की मौके पर मौत, मां जिंदगी और मौत से जूझ रही
- NH-28 पर भीषण सड़क दुर्घटना के बाद तीन घंटे जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
- दलसिंहसराय में दर्दनाक हादसा, कांटी अंचल अमीन की मौत से क्षेत्र में शोक
- स्कूटी सवार मां-बेटे को भारी वाहन ने रौंदा, मौके पर युवक की मौत, मां गंभीर घायल
समस्तीपुर, बिहार। जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 के डैनी चौक के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांटी अंचल में कार्यरत अमीन मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार, चाँदचौर पूर्वी पंचायत के जनकपुर वार्ड-9 निवासी मनीष कुमार, पिता उपेंद्र प्रसाद सिंह, अपनी मां के साथ स्कूटी से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान डैनी चौक के पास एक अनियंत्रित हाइवा और ट्रक की चपेट में आने से यह भीषण हादसा हो गया।
हादसा इतना भयावह था कि मनीष कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 को करीब तीन घंटे तक जाम रखा, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतक की असामयिक मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। देखे लालू यादव की रिपोट