इटियाथोक गोंडा
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए ।एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेजा है। थाना क्षेत्र के ग्राम टंडैलपुरवा के विशाल18 विवेक 16व अंकित18 स्कूल से घर वापस लौट रहे थे। वीरपुर सूबेदार गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों छात्र उछलकर सड़क पर जा गिरे। सभी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। वही उसका छोटा भाई विवेक व अंकित निवासी देवभारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। गोंडा से पवन कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट 151051049
