EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हर-घर जल योजना फेल! बारिश में ठप हुई जलापूर्ति, गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 1
    23 Jul 2026 19:46 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र विकास खण्ड चोलापुर के ग्राम सभा कौवापुर से लगा कादीपुर स्टेशन वाली बस्तियों में विगत कई हफ्तों से प्रधानमंत्री मोदी जी, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की महत्वाकांक्षी योजनां, हर-घर-जल-कल योजनां पूरी तरह से बारिश के मौसम में सौर्यऊर्जा काम ना करनें से पूरी तरह ध्वस्त हो गयीं है। जहाँ एक ओर गंगा का जल स्तर बढ़नें की वजह से हैण्ड पम्प का बालू युक्त गंदा पानीं, पीनें के लिये ग्रामवासी मजबूर है, बतातें चलें कि हर-घर-जल-कल योजनां में जहाँ करोडों रुपये की लागत से टंकी बैठानें में हर एक गाँव की महत्त्वपूर्ण योजनां सरकार की रही हैं, वहीं ठंडी का मौसम़ हो, या फिर बारिश का मौसम हो, ऐसे में ना सौर्यऊर्जा काम करेगा, और ना ही घरों तक पानीं पहुँच पायेगा। देखा जाये तो, ना ही टंकी पर मिट्टी गिराकर समथलीकरण कराया गया है। और ना ही बाऊंड्री, और ना ही ट्रांसफार्मर और ना ही कोई जनरेटर जिससे गाँव वासियों को रेगुलर पानीं मिलता रहे। जिसकी मार ग्रामवासियों को हैण्डपम्प का बालुयुक्त पानीं पीकर झेलनां पड़ रहा है। वहीं ग्राम सभा कौवापुर में भी कहीं पानीं आ रहा है, और कई घरों में पानी की धीमी गति होनें से घरों तक पानीं नहीं पहुँच पा रहा है। वहां से काफी घरो से शिकायत़ है। कौवापुर गाँव से लगा कादीपुर स्टेशन वाली बस्तियों में गर्मियों के मौसम में भी जहाँ रोड है। चार इंच की मोटी पाईप लाईन बिछानीं चाहिए, वहाँ ढाई इंच की पाईप लाईन ठेकेदार द्वारा बिछा दी गयी। जिससे विगत महीनों ओवरब्रिज के कार्य के चलते, सभी भारी वाहन इधर से गुजरनें की वजह से पाईप लाईन दब गयी है, जिससे पानीं अपनीं धीमी गति से कुछ दिन तो आया, फिर वो भी चला गया। और बस्ती के लोग शुद्ध जल पानीं पीनें से वंचित हो गये, संबंधित जलनिगम ठेकेदार से फोनिक वार्ता कर जानकारी उपलब्ध कराई गयी तो सिर्फ दूरी का हवाला देकर और सही करवानें का हवाला देकर पल्ला झार लिये। इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी चोलापुर शिवनारायण सिंह, व माननीय अजगरा विधायक त्रीभुवन राम जी को भी समस्याओं से अवगत कराया गया पर वहाँ से भी अश्वासन पर अश्वासन ही मिलता रहा ठीक है दिखवातें हैं, महीनों बीत गये। समस्या जस की तस बनीं रही, आपरेटर भी टंकी पर समय देनें वा घर-घर जाकर पानी आ रहा है या नहीं, जांच करनें में अस्मर्थ है। मौसम का हवाला देकर वो भी पल्ला झार ले रहा है। आखिर कब तक समस्या बनीं रहेगी। ऐसे में ग्रामवासियों में भारी आकोश व्याप्त है। ग्रामवासियों नें उच्चधिकारियों से हर-घर-जल-नल की जमीनीं स्तर पर जांच कराकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाये। जिससे ग्राम सभा कौवापुर से लगायत कादीपुर स्टेशन वाली बस्तियों को भी हर-घर-जल-नल योजनां का लाभ मिल सके,और रेगुलर पानीं मिलता रहे।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188804

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना