फोटो-03 चोरी की घटना में आलमारी में बिखरे सामान
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। अज्ञात चोरों द्वारा दरवाजे का ताला तोड़कर घर से नकदी समेत सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीडित ने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। उदयपुर थाना के पूरे ओरी रेहुआ लालगंज निवासी प्रेमचंद्र सिंह पुत्र जवाहर के घर बुधवार की देर रात बदमाश पीछे का दरवाजे का ताला तोडकर घुस आये। बदमाशो ने कमरे के अंदर आलमारी में रखे लाखों के जेवरात व दस हजार रूपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। गुरूवार की सुबह परिजन सोकर उठे तब ताला टूटा देख आवाक रह गये। पीड़ित ने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच कर घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
