फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा (डोमनपुर) गांव में पालतू कुत्ते को जान से मारने और दूसरे कुत्ते को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनुराग दीक्षित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 5 जुलाई को कुछ लोगों ने उसके पालतू रॉटविलर कुत्ते को मार डाला, जबकि दूसरे पालतू पिटबुल कुत्ते पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।पीड़ित के अनुसार, घटना के संबंध में पूछताछ करने आरोपितों के घर पहुंचने पर उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में 5 जुलाई को पंचायतनामा कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरु कर दी है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
