EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फोन पर बात न करने पर और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी l
  • 151115231 - DILEEP KUMAR YADAV 54 65
    23 Jul 2026 19:34 PM



फोन पर बात न करने पर और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी

खुटहन (जौनपुर) 23 जुलाई थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर छेड़छाड़, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
किशोरी का आरोप है कि आरोपित युवक रास्ते में रोककर जबरन छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर वह गोली मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि युवक लगातार फोन कर उससे बात करने का दबाव बनाता है। बात न करने पर अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता है।
पीड़िता के माता-पिता का कहना है कि आरोपित दबंग और मनबढ़ प्रवृत्ति का है, जिससे परिवार भयभीत है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। रिपोट - दिलीप कुमार यादव 151115231



Subscriber

188804

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना