फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। दिल्ली में छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के सोरों गेट स्थित अंबेडकर पार्क में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति तक मार्च निकालने का प्रयास किया, लेकिन पहले से मुस्तैद पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने तत्काल पीछे कर दिया। कुछ देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन अधिकारियों की सूझबूझ से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
दिल्ली में छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में समाजवादी पार्टी ने कासगंज में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।प्रदर्शन को देखते हुए प्राासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अंबेडकर पार्क और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर एसडीएम, क्षेत्राधिकारी (सीओ) समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी की और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए बैरिकेडिंग से आगे नहीं बढ़ने दिया, जिससे स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम’
प्रदर्शन स्थल पर एसडीएम, सीओ और भारी पुलिस बल की तैनाती रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्राासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए रखी। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए और उनके साथ संवाद स्थापित कर समाधान निकालना चाहिए।
सपा नेताओं का आरोप’...
सपा नेताओं ने कहा कि छात्रों और महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है और सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रवि यादव ने भी अपने संबोधन में केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज कराना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और सरकार को इस अधिकार का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग..
प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा देने और छात्रों की मांगों पर सम्मानजनक समाधान निकालने की मांग की।सपा नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि पिछले कई दिनों से चल रहे छात्रों के आंदोलन का सम्मानजनक समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को टकराव की राजनीति छोड़कर संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर छात्रों के समर्थन में नारे लगाए और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। अंबेडकर पार्क का पूरा क्षेत्र नारों से गूंजता रहा।
बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता..
अंबेडकर पार्क में आयोजित प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, युवजन महासभा के सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में पुलिस और प्राासन की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों की अनदेखी जारी रही तो पार्टी भविष्य में भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चैबंद रही और किसी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

