फ़ोटो भी लगा दीजिएगा साथ में
सपा विधायक निधि से बने प्रतीक्षालय की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण की मांग
यात्री प्रतीक्षालय टूटने पर गरमाई सियासत, धीरज ओझा ने मांगी निष्पक्ष जांच
यूपी प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा विधायक आरके वर्मा निधि से बने यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण के एक माह के भीतर ही क्षतिग्रस्त होने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। यदि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है या किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पूर्व विधायक धीरज ओझा ने आरोप लगाया कि जनता की सुविधा के लिए बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय का एक माह के भीतर टूट जाना विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260723191223654453106.mp4


20260723191526750477231.mp4