फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l एम्स थाना क्षेत्र के तकिया गांव के पास बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जगदीशपुर चौकी पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस से एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान अमवा फर्टिलाइजर निवासी 28 वर्षीय अभिषेक पुत्र शिवानंद और 1 वर्षीय हर्ष की मौत हो गई। हादसे में गौरा (कुशीनगर) निवासी 25 वर्षीय अंजली पत्नी दीपचंद गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। रिपोट जसवीर मोदनवाल 151167985
