छात्रों का फूटा गुस्सा! NEET घोटाले और लाठीचार्ज के खिलाफ उज्जैन से हुंकार
- उज्जैन में छात्रों का शिक्षा बचाओ अभियान, NEET विवाद पर सरकार को घेरा
- दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में उज्जैन में छात्र नेताओं की प्रेस वार्ता
- टॉवर चौक पर छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग
- NEET परीक्षा की कथित अनियमितताओं के खिलाफ उज्जैन में उठी आवाज
- 'एक आन्दोलन शिक्षा के लिये' अभियान के तहत छात्रों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
- उज्जैन में छात्र नेताओं का ऐलान—मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा आंदोलन
🎤 मध्य प्रदेश के उज्जैन
: दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में उज्जैन के टॉवर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर "एक आन्दोलन शिक्षा के लिये" अभियान के तहत प्रेस वार्ता आयोजित की गई। छात्र नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग उठाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
उज्जैन के टॉवर चौक पर आयोजित प्रेस वार्ता में छात्रों ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। देखे कमल चौहान की रिपोट

20260723164939229672750.mp4
