EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की समय-सारिणी जारी, 11 अगस्त से शुरू होगा छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन आवेदन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 1
    22 Jul 2026 19:55 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में पूर्वदशम/दशमोत्तर (कक्षा 11 एवं 12) छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। उन्होने बताया कि प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की कार्यवाही 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक की जाएगी। इसके साथ ही विद्यालयों द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत कर उनका परीक्षण कराया जाएगा तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी से प्राप्त प्रमाण-पत्र के आधार पर नवीन संस्थाओं को मास्टर डाटा में सम्मिलित किया जाएगा। मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनाओं को भरने एवं अपलोड करने की कार्यवाही भी निर्धारित समयावधि में की जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 से 12 के अन्तर्गत नवीनीकरण (रिनूवल) कक्षा 10 व 12 छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा 11 से 25 अगस्त 2026 तक आवेदन पत्र का नवीनीकरण कर हार्डकॉपी सम्बन्धित संस्था में जमा की जाएगी। विद्यालयों द्वारा छात्र-छात्राओं का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक, पूर्णांक एवं उपस्थिति दर्ज करने के साथ ही अपात्र छात्र-छात्राओं का डाटा निरस्त कर पात्र छात्रों का डाटा ऑनलाइन सत्यापित अग्रसारित किया जाएगा, यह प्रक्रिया 11 से 30 अगस्त 2026 तक चलेगी। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्र-छात्राओं का सत्यापन 31 अगस्त से 10 सितम्बर 2026 तक किया जाएगा। इसी प्रकार कक्षा 9 से 12 के अन्तर्गत नवीन (फ्रेस) कक्षा 9 व 11 छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त से 21 सितम्बर 2026 तक निर्धारित की गई है। छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन पत्र का फाइनल प्रिंट 30 सितम्बर 2026 तक निकाला जा सकेगा। आवेदन पत्र की हार्डकॉपी व आवश्यक संलग्नकों को विद्यालय में जमा करने की प्रक्रिया 12 अगस्त से 5 अक्टूबर 2026 तक होगी। विद्यालयों द्वारा छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी एवं संलग्न अभिलेखों से समस्त विवरण का मिलान कर आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन ऑनलाइन सत्यापित कर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए अग्रसारित किए जाएंगे, यह कार्य 13 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्र-छात्राओं का सत्यापन 16 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2026 तक किया जाएगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना