EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    22 Jul 2026 19:52 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन के टिन शेड सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की संयुक्त अध्यक्षता में जनपद के धर्मगुरुओं, मंदिरों के महंतों एवं विभिन्न क्षेत्रों के संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न प्राचीन शिव मंदिरों के धर्मगुरुओं ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित सुझाव एवं समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर व्यापक साफ-सफाई कराई जाए, कंटीली झाड़ियों की कटाई सुनिश्चित हो तथा श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित स्थानों पर पेयजल, विश्राम एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, प्रमुख शिव मंदिरों, कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, चिकित्सा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को कांवड़ यात्रा मार्गों का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाए। विद्युत विभाग को सभी ढीले एवं खुले बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त करने तथा लोक निर्माण विभाग को सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में प्राप्त सभी सुझावों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाली जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन अथवा पुलिस को सूचना दें, ताकि तत्काल समस्या का निस्तारण कराया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी मांस एवं शराब की दुकानें नियमानुसार बंद रहेंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान डीजे की तेज आवाज से कई तरह के नुकसान एवं दुर्घटनाओं की संभावना रहती है, इसे देखते हुए शिवभक्त डीजे की आवाज धीमी रखें, अश्लील अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गानों को न चलाएं, सुरक्षित तरीके से त्योहारों को मनाए जाने में प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। पुलिस अधीक्षक ने त्योहार के दौरान जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुनिश्चित रखने के दृष्टिगत सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिवालयों पर विशेष सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य कुमार प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी, विभिन्न धर्मगुरु, मंदिर समितियों के प्रतिनिधि एवं जनपद के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151010949



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना