EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गदरपुर में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, पुलिस के हस्तक्षेप से टला टकराव
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    22 Jul 2026 19:48 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को गदरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

​पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेसी कंबोज धर्मशाला में इकट्ठा हुए। उन्होंने दिल्ली की घटना का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं की आवाज दबा रही है और उसकी नीतियों से जनता परेशान है।

​इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कंबोज धर्मशाला से मुख्य बाजार तक पैदल जुलूस निकाला और थाने के पास प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।

​इसी दौरान पास में मौजूद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने का विरोध किया, जिससे दोनों गुटों के बीच बहस और नारेबाजी शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया, जिससे दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने से रुक गया।

​इस दौरान प्रदेश महामंत्री ममता हालदार, सुमित्तर भुल्लर, चंदन नयाल, किशोर सामंत, मिक्की भगत, मन्नू चौधरी, विजेंद्र चौधरी, मुकेश चावला, अर्ज सिद्धू, गोपाल सिंह मेहता, शाकिर अली, सुभाष बेहड़, रामनिवास, भीम ठकराल, आशुतोष राय, निरंजन घरामी, जगन्नाथ सरकार और अजय राय सहित कई लोग मौजूद रहे। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना