EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।


  • 151127516 - VIKKY SINGH 0 0
    22 Jul 2026 19:46 PM



केलाखेड़ा उधम सिंह नगर । सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए केलाखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार गणेशपुर गांव में दो युवकों द्वारा मारपीट कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मनीष खत्री के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई कर गणेशपुर निवासी भूरा पुत्र शेर अली (35) तथा दानिश अली पुत्र शेर अली (25) को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि कानून-व्यवस्था भंग करने और क्षेत्र में भय का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल डायल 112 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। फास्ट न्यूज़ इंडिया से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज विक्की सिंह की रिपोर्ट 151127516



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना