EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

यूपीएचसी गिरधारीपुरा में फार्मासिस्ट ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Link
  • 151161313 - SHIVAM KUMAR GOSWAMI 65 76
    22 Jul 2026 17:07 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी इटावा। जनपद इटावा के भरथना कस्बा स्थित यूपीएचसी गिरधारीपुरा में तैनात फार्मासिस्ट ऋतुराज कश्यप ने थाना पुलिस और उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर केंद्र में तैनात चिकित्सक पर समय से ड्यूटी पर न आने, अभद्र व्यवहार करने, गाली-गलौज, मारपीट का प्रयास करने तथा जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

फार्मासिस्ट का आरोप है कि केंद्र पर तैनात चिकित्सक नियमित रूप से निर्धारित समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते। उनका कहना है कि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी होने के बावजूद चिकित्सक अधिकांश दिनों में 11 या 12 बजे के बाद ही आते हैं तथा सप्ताह में केवल दो-तीन दिन ही अस्पताल पहुंचते हैं। इससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और कई बार बिना इलाज लौटना पड़ता है।शिकायत में बताया गया है कि बुधवार को चिकित्सक करीब 12:30 बजे अस्पताल पहुंचे। उस समय फार्मासिस्ट को सीएमओ कार्यालय निर्देश पर दस्तक अभियान की रिपोर्ट तैयार कर रहे थे। आरोप है कि अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कमरे में ले जाकर मारपीट का प्रयास किया। 

फार्मासिस्ट का कहना है कि वहां मौजूद मरीजों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।फार्मासिस्ट ने यह भी आरोप लगाया है कि चिकित्सक पहले भी कई बार उन्हें धमका चुके हैं और कहते हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। शिकायतकर्ता का कहना है कि चिकित्सक के खिलाफ पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।उधर, शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। देखे शिवम कुमार गोस्वामी की रिपोट 151161313 

20260722170449630782122.mp4



Subscriber

188819

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक