फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी इटावा । जनपद इटावा के कस्बा भरथना मे प्रेस क्लब भरथना की एक आवश्यक बैठक मंगलवार सायंकाल नेविलगंज स्थित महेश सिंह कुशवाह के आवास पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों को परिचय-पत्र (आईडी कार्ड) एवं बीमा पत्र वितरित किए गए। साथ ही संगठन के संचालन, सदस्य हितों तथा आगामी गतिविधियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर प्रेस क्लब भरथना के अध्यक्ष कुं. महेश सिंह कुशवाह, महामंत्री अमित कुमार रौली, कोषाध्यक्ष इशरत अब्बासी सहित जगपाल सिंह कुशवाह, विष्णु राठौर, अतुल पोरवाल, ललित जादौन, संतोष गोस्वामी, शिवम् गोस्वामी, जितेंद्र कुमार, मनीष गुप्ता एवं सागर पोरवाल उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया। रिपोर्ट: शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313
