EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डिप्टी CM के दौरे से पहले हरदोई में चमकी सड़कें, प्रशासन ने तेज किया सफाई अभियान
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 0 0
    21 Jul 2026 21:52 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के 22 जुलाई 2026 को प्रस्तावित हरदोई दौरे से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। उनके आगमन को लेकर हरदोई-सीतापुर रोड सहित वीआईपी रूट पर युद्धस्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह सीतापुर रोड स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीद पंकज पांडेय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान वह 'बलिदान दिवस' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे।
वीआईपी दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सड़क किनारों की सफाई, झाड़ियों की छंटाई, नालियों की सफाई और चूने का छिड़काव तेजी से कराया। जिस मार्ग से उप मुख्यमंत्री का काफिला गुजरना है, वहां नगर पालिका और संबंधित विभागों की टीमें लगातार व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी रहीं।
हालांकि, वीआईपी दौरे से ठीक पहले शुरू हुए इस विशेष सफाई अभियान को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल भी उठाए। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन सामान्य दिनों में भी इसी तरह सफाई और रखरखाव पर ध्यान दे, तो शहर की स्थिति कहीं बेहतर हो सकती है और किसी वीआईपी दौरे से पहले विशेष तैयारियों की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कार्यक्रम के समापन के बाद उप मुख्यमंत्री लगभग 3:30 बजे पुलिस लाइन के लिए रवाना होंगे। रिपोर्ट - चन्दन यादव 151137475

 

 

 

 



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना