EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ रोडवेज बस स्टैंड पर पत्रकार की खड़ी बाइक में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, चालक फरार; जानकारी मांगने पर कर्मचारियों ने झाड़ा पल्ला
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 1
    21 Jul 2026 19:51 PM



बसों के चालक का रिकॉर्ड न होने का आरोप, पीड़ित ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर मंगलवार को एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। समाचार कवरेज के लिए पहुंचे एक पत्रकार की बस स्टैंड परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल को पीछे से एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घटना के बाद बस चालक बस को खड़ी कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, पत्रकार अपनी बाइक बस स्टेशन परिसर में खड़ी कर किसी समाचार के सिलसिले में अंदर गए थे। इसी दौरान प्रतापगढ़-कानपुर मार्ग पर संचालित रोडवेज बस संख्या UP72 AT 0574 ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने बस चालक की जानकारी के लिए बस स्टेशन के विभिन्न विभागों और कर्मचारियों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने भी चालक की पहचान बताने से इनकार कर दिया। आरोप है कि बस स्टेशन पर आने-जाने वाली बसों के चालकों का विवरण नियमित रूप से रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जाता, जिससे दुर्घटना होने पर जिम्मेदार चालक की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर बस स्टैंड पर मौजूद कुछ चालक और परिचालक अभद्र व्यवहार पर उतर आए और कथित तौर पर कहा, "कुछ नहीं होगा, जो करना है जाकर कर लो।" इस व्यवहार से पीड़ित और अन्य लोगों में नाराजगी है। इस घटना ने रोडवेज बस स्टेशन की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, क्षतिग्रस्त बाइक का उचित मुआवजा तथा बस स्टेशन पर बसों और चालकों का नियमित रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना