EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बार एवं बेंच की समन्वय बैठक में समस्याओं के निदान पर हुआ मंथन, एसडीएम ने वकीलों का मांगा सहयोग
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 1
    21 Jul 2026 19:27 PM



तहसील सभागार में समन्वय बैठक में बोलते लालगंज एसडीएम वाचस्पति सिंह

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को बार एवं बेंच की समन्वय बैठक में तहसील से जुडी समस्याओं पर मंथन हुआ। एसडीएम वाचस्पति सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक मे अधिवक्ताओ ने तहसील मे जलभराव तथा साफ सफाई आदि से जुडी समस्याओं के स्थायी समाधान पर जोर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम वाचस्पति ने कहा कि न्यायिक वातावरण को सुचारू बनाए रखते हुए जरूरतमंद की समस्या का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाएगा। एसडीएम न्यायिक जितेन्द्र कटियार ने अधिवक्ताओं से वादों के निस्तारण में कामकाज का माहौल बनाए रखने पर बल दिया। तहसीलदार रवि यादव ने वकीलों द्वारा गिनायी गयी समस्याओं के निस्तारण के लिए समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी व संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद खान, उपाध्यक्ष नामवर सिंह, महामंत्री शिवरंजन यादव, सह मंत्री सचिन पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष राममोहन सिंह, अनिल तिवारी महेश, देवी प्रसाद मिश्र, अजय शुक्ल गुडडू, रामलगन यादव ने तहसील से जुडी समस्याओं पर प्रकाश डाला। बैठक में  शैलेन्द्र सिंह, हरिश्चंद्र पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, दिनेश मिश्र, सिंटू मिश्र, विनोद मिश्र, सूर्यकांत निराला ने साथी अधिवक्ताओं के साथ नवागान्तुक अधिकारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर घनश्याम मिश्र, लाल राजेन्द्र सिंह, सुशील शुक्ला, कमाल अहमद, रोशन लाल सरोज, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, पारसनाथ सरोज, उदयनाथ तिवारी, प्रेम मिश्र, शुभम श्रीवास्तव, भास्कर शुक्ला, जितेन्द्र तिवारी, सुमित त्रिपाठी, राजीव तिवारी, संतोष सरोज आदि अधिवक्ता रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना