EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अधिवक्ता परिषद की मासिक बैठक संपन्न: 23 जुलाई को मनाया जाएगा स्थापना दिवस
  • 151110069 - SANJAY SINGH 23 32
    21 Jul 2026 19:27 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज अधिवक्ता परिषद, ब्रज प्रांत की कासगंज जनपद इकाई की मासिक बैठक पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण कुमार माहेश्वरी की अध्यक्षता में पूर्व जिला कोषाध्यक्ष दिग्विजय सोलंकी के आवास पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ संरक्षक एवं डीजीसी (क्राइम) संजीव सिंह यदुवंशी, जिला अध्यक्ष अरुण माहेश्वरी तथा जनपद न्यायालय इकाई अध्यक्ष नंदकिशोर पाथरे द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत (वंदे मातरम) के साथ किया गया।

बैठक के दौरान अमरोहा में आयोजित युवा सम्मेलन से प्राप्त विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े युवा एवं महिला अधिवक्ताओं को संगठन में शामिल करने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही आगामी 23 जुलाई को जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस एवं स्वाध्याय मंडल आयोजित करने की रूपरेखा भी तैयार की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संरक्षक संजीव सिंह यदुवंशी (डीजीसी क्राइम) ने कहा कि नए एवं युवा अधिवक्ताओं में राष्ट्रीय भाव और विचारधारा का संचार होना आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिवक्ताओं को राष्ट्रहित में निस्वार्थ भाव से तत्पर रहना चाहिए और न्यायालय में पैरवी के दौरान उनकी राष्ट्रीय सोच व उत्कृष्ट व्यवहार झलकना चाहिए, जिससे अधिवक्ता परिषद की एक विशिष्ट पहचान स्थापित हो सके।
बैठक में संगठन को अधिक गतिशील बनाने हेतु जिला अध्यक्ष अरुण माहेश्वरी, जिला महामंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, जनपद न्यायालय इकाई अध्यक्ष नंदकिशोर पाथरे, जिला मंत्री संदीप मिश्रा, कोषाध्यक्ष दिग्विजय सोलंकी, अजय दीक्षित एडवोकेट तथा शासकीय अधिवक्ता अरुण जादौन व जीतेश कुमार सिंह ने भी अपने विचार साझा किए।बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर जनपद न्यायालय इकाई महामंत्री राजीव यादव, संजीव मिश्रा, राहुल शर्मा, रोहित सक्सेना, अमित शर्मा, विवेक राघव, सम्राट सारडा, हरिओम, शशिकांत पचौरी, शिवकुमार चौहान, सुमित मिश्रा, शिव प्रताप सिंह तथा योगेश वर्मा सहित कई अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना