बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाएं कार्यकर्ता : अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा
हर कार्यकर्ता संगठन की शक्ति, बूथ सम्मेलन में बढ़-चढ़कर लें भाग : धीरज ओझा
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति के तहत बुधवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के बभनमई स्थित प्रेम साधना पैलेस में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित करेगी। सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ समितियों, मंडल पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे होगा। पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका बूथ स्तर तक फैला मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का उद्देश्य संगठन की कार्ययोजना को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाना, कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाना तथा आगामी संगठनात्मक अभियानों के लिए उन्हें तैयार करना है।उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि रणजीत सिंह कुशवाहा, पूर्व महानगर अध्यक्ष, प्रयागराज, कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। संगठन की नीतियों, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पूर्व विधायक धीरज ओझा ने सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर सम्मेलन में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि "मजबूत बूथ ही सशक्त संगठन की आधारशिला है" और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन नए आयाम स्थापित करेगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
