EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थाना खेरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड स्थित एटीएम पर मदद का झांसा देकर कार्ड बदला, किसान के खाते से 18,500 रुपये की ठगी
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    21 Jul 2026 17:36 PM



खेरागढ़। थाना खेरागढ़ क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। मदद के बहाने एक शातिर ठग ने किसान का एटीएम कार्ड बदल दिया और कुछ ही देर में दूसरे एटीएम से उसके खाते से 18,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाना खेरागढ़ में तहरीर देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुकण्डई निवासी राजकुमार पुत्र परसराम रविवार 19 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे खेरागढ़ बाईपास रोड स्थित इंडिया-1 एटीएम (राजपूत इलेक्ट्रॉनिक्स के पास) रुपये निकालने पहुंचे थे। कई बार प्रयास करने के बावजूद ट्रांजेक्शन सफल नहीं हुआ। इसी दौरान पीछे खड़े एक अज्ञात युवक ने उनका एटीएम पिन देख लिया और मदद करने का झांसा देते हुए कहा कि वह रुपये निकाल देगा।
राजकुमार ने भरोसा कर अपना एटीएम कार्ड युवक को दे दिया। आरोपी ने चालाकी से उनका कार्ड बदलकर अपने पास रख लिया और उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति कैलाश प्रसाद के नाम का एटीएम कार्ड थमा दिया। पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी।
कुछ ही देर बाद आरोपी ने सैंया क्षेत्र के एक एटीएम से पीड़ित के खाते से पहले 10,000 रुपये, फिर 8,000 रुपये और उसके बाद 500 रुपये, कुल 18,500 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर निकासी के संदेश आने के बाद राजकुमार को अपने साथ हुई ठगी का पता चला।
पीड़ित ने तत्काल थाना खेरागढ़ पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी। उनके पास आरोपी द्वारा बदला गया कैलाश प्रसाद के नाम का एटीएम कार्ड जो फ्रॉड व्यक्तियों द्वारा पीड़ित को प्राप्त कर दिया गया था धोखाधड़ी से वह कार्ड पीड़ित द्वारा पुलिस को सौंप दिया गया है दिया गया है पीड़ित राजकुमार ने बताया है कि उसने अपने साथ हुए ताकि के संबंध में ऑनलाइन सहायता एवं 1930 पर भी संपर्क किया परंतु अभी शिकायत दर्ज नहीं हो सकी है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना