बदायूं। ग्राम सुखौरा, ब्लॉक समरेर, जनपद बदायूं में ब्रजवासी गौ रक्षा दल की टीम ने एक सराहनीय एवं साहसिक कार्य करते हुए लगभग 48 घंटे से अधिक समय से ऊंचाई पर फंसे नंदी बाबा को सुरक्षित रेस्क्यू कर नीचे उतारा।
सूचना मिलते ही ब्रजवासी गौ रक्षा दल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मेहनत, सूझबूझ एवं टीमवर्क के साथ नंदी बाबा को सकुशल नीचे उतारकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस सेवा कार्य को देखकर ग्रामीणों ने भी टीम की सराहना की और सभी ने गौ सेवा के इस प्रयास की प्रशंसा की। इस गौ सेवा अभियान में जिला अध्यक्ष गौ पुत्र योगेश सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष (वकील युवा मोर्चा) गौ पुत्र चिराग सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष गौ पुत्र पप्पू सिंह, गौ पुत्र राजवीर सिंह, गौ पुत्र अर्जित ठाकुर, गौ पुत्र अमन ठाकुर सहित अन्य सभी गौ पुत्र उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस सफल रेस्क्यू अभियान को पूरा किया। ब्रजवासी गौ रक्षा दल का संकल्प है कि गौ माता, नंदी बाबा एवं सभी गौवंश की सेवा और रक्षा के लिए टीम हमेशा तत्पर रहेगी। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853
