हरदोई जनपद के मंझिला थाना क्षेत्र के टुमुर्की गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मंझिला थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान तहजीब पुत्र मुजीब, निवासी दौलतपुर, के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच के लिए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। रिपोट - विनीत कुमार गुप्ता 151186961
