EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूर्व विधायक धीरज ओझा ने किया 'रवि मोबाइल कंप्यूटर एसेसरीज एंड सीएससी केंद्र' का उद्घाटन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    20 Jul 2026 19:59 PM



रविकेंद्र सिंह 'रबी' को दी शुभकामनाएं, व्यवसाय की उन्नति और क्षेत्रवासियों को बेहतर सेवाएं देने की कामना

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत सुवंसा मार्केट में रविकेंद्र सिंह 'रबी' के नवीन प्रतिष्ठान "रवि मोबाइल कंप्यूटर एसेसरीज एंड सीएससी केंद्र" का शुभारंभ पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक धीरज ओझा ने रविकेंद्र सिंह 'रबी' को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से लोगों को आधुनिक सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने माँ बाराही देवी एवं श्री बालाजी महाराज से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह नया प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, उत्तरोत्तर सफलता प्राप्त करे तथा क्षेत्रवासियों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते हुए नई ऊँचाइयों को स्पर्श करे। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, शुभचिंतक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और रविकेंद्र सिंह 'रबी' को नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना