EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी दीपक भूकर ने लिया जायजा, बाबा घुइसरनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था परखी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 54
    20 Jul 2026 19:53 PM



श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी के साथ थाना सांगीपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा घुइसरनाथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर, कांवड़ियों के आवागमन मार्ग, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगातार भ्रमण करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रतापगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा पूरी पुलिस टीम यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना